इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 18 सितंबर : सेवा ट्रस्ट यूके भारत ने वार्ड 28 की सफाई कर्मी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें डाबर इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित की। यह आयोजन न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में जय भारती स्कूल के पास आयोजित हुआ, जिसमें स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सेवा ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने किया, जिन्होंने उपस्थित सफाई कर्मियों को अपने वार्ड और शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी, धार्मिक त्योहारों और पुण्यतिथियों पर शहर के सौंदर्यीकरण में योगदान दें।
सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विजय पंघाल ने सभी को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं, योगेश गर्ग और तेजस मित्तल ने “स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान” अभियान के तहत आम नागरिकों को गली-मोहल्लों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर वार्ड की सभी सफाई कर्मी महिलाएं उपस्थित रहीं।




