Home » लेटेस्ट न्यूज़ » स्वच्छता अभियान में नगर परिषद की सक्रियता, शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे अधिकारी व कर्मचारी : अमन कुमार

स्वच्छता अभियान में नगर परिषद की सक्रियता, शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे अधिकारी व कर्मचारी : अमन कुमार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह एक्टिव मोड में कार्य कर रहे हैं। जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने बताया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सफाई कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी उठाने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने नगर परिषद थानेसर सहित जिले की सभी नगरपालिकाओं के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक वार्ड में जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए और शहर को साफ रखने में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी लक्ष्य है कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। यह उद्देश्य तभी पूरा हो सकता है जब समाज के प्रत्येक नागरिक का सहयोग मिलेगा।

अमन कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा सड़कों और गलियों में न फेंकें तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश ढांडा के नेतृत्व में थानेसर शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने शहर की मुख्य सड़कों की सफाई की और गंदगी के ढेर को उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स