Home » लेटेस्ट न्यूज़ » स्मार्ट सिटी के नाम पर छल: कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार को घेरा, शहरों की बदहाली पर जताई चिंता

स्मार्ट सिटी के नाम पर छल: कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार को घेरा, शहरों की बदहाली पर जताई चिंता

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24,चंडीगढ़, 18 अगस्त — सिरसा की सांसद और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा के शहरों की बदहाल स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “स्मार्ट सिटी” के नाम पर जनता को गुमराह किया गया, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि बरसात में लोग जलभराव और कीचड़ के बीच नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं।
सैलजा ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और सिरसा जैसे शहरों में गंदगी, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित जल निकासी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 30 जून तक नालों की सफाई का वादा किया था, लेकिन अगस्त तक भी हालात जस के तस हैं।
स्वास्थ्य संकट की चेतावनी:
बरसाती पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। कई जगहों पर सीवर का गंदा पानी पीने योग्य जल में मिल रहा है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
सैलजा की मांगें:
• सभी शहरों में जलभराव हटाने के लिए आपात अभियान
• फॉगिंग, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता
• सीवर और पीने के पानी की सप्लाई को अलग करना
• स्मार्ट सिटी योजनाओं की जांच और टैक्स वसूली की पारदर्शिता
सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर उतरेगी और बड़ा आंदोलन करेगी।

हिसार के आश्रम में गंदगी ने झकझोरा:
सैलजा ने हाल ही में हिसार के अर्बन एस्टेट स्थित “हमारा प्रयास” मंदबुद्धि महिला आश्रम का दौरा किया, जहां सीवर का गंदा पानी और दुर्गंध ने पूरे क्षेत्र को अस्वस्थ बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की कि आश्रम और आसपास की सफाई व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स