Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सोनीपत में भूकंप के झटके

सोनीपत में भूकंप के झटके

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, यह झटके रात लगभग 1 बजकर 47 मिनट पर आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।

अचानक धरती हिलने से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह झटके कम तीव्रता के थे, इसलिए बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका नहीं है।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। साथ ही, सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स