Home » क्राइम » सोनीपत में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल — गांव में पुलिस बल तैनात

सोनीपत में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल — गांव में पुलिस बल तैनात

Picture of insightnews24

insightnews24

सोनीपत (हरियाणा): जिले के यमुना किनारे बसे गांव जाजल में मंगलवार रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग — जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं — गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। सभी घायलों को पहले सोनीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कई लोगों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


बाइक रोकने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, नवीन और टिंकू नामक दो युवक मंगलवार रात गढ़ मीरकपुर से अपने गांव जाजल लौट रहे थे। गांव के प्रवेश मार्ग पर विशेष समुदाय के युवक नसीम, जो नवाब का बेटा बताया जा रहा है, बीच सड़क पर खड़ा था। जब बाइक सवारों ने उससे रास्ता देने को कहा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि विशेष समुदाय के युवकों ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। जब यह बात गांव में फैली तो दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।


नशे की हालत में बढ़ा विवाद, गांव में अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दोनों ओर के कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिससे विवाद और बढ़ गया। देर रात तक गांव में लाठी-डंडे और हथियार चलने की खबरें मिलती रहीं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।


कई लोग खानपुर मेडिकल रेफर

घायलों में सोहन, टिंकू, योगेश, मुकेश सहित करीब दर्जनभर लोग शामिल बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया।


गांव में भारी पुलिस बल तैनात, फ्लैग मार्च किया गया

वारदात की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों की टीमें भी गांव पहुंचीं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान दर्ज

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र ने बताया कि देर रात झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स