Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सेवा संकल्प दिवस समारोह को लेकर भद्रकाली मंदिर में विशेष बैठक आयोजित

सेवा संकल्प दिवस समारोह को लेकर भद्रकाली मंदिर में विशेष बैठक आयोजित

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र | 21 दिसंबर, रविवार

नववर्ष से पूर्व अंतिम शनिवार 27 दिसंबर 2025 को हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में नववर्ष अभिनंदन समारोह एवं सेवा संकल्प दिवस पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को माँ भद्रकाली शक्तिपीठ परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर शक्तिपीठ के अन्नपूर्णा भवन में प्रातः 11 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विशेष रूप से भव्य कुंड विधि-विधान से तैयार किया जाएगा। इस हवन में पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में माँ भद्रकाली के सेवक-सेविकाएं भाग लेकर आहुति डालेंगे और आने वाले नववर्ष में तन, मन और धन से माँ भगवती की सेवा का संकल्प लेंगे। हवन के दौरान मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आहुति डालने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत शक्तिपीठ परिसर को लाल ध्वज, पुष्प, विशेष रंगोलियों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। सुबह 10 बजे माँ भद्रकाली संकीर्तन मंडल द्वारा भजन-कीर्तन होगा। अध्यक्ष नरेन्द्र वालिया और उपाध्यक्ष डॉ. एम.के. मौदगिल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य अतिथि तथा पूर्व मंत्री सुभाष सुधा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

बैठक में आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर उन्हें उनके दायित्व समझाए गए तथा कार्यक्रम की रिहर्सल भी कराई गई। इस बार हवन की अग्नि और मंत्रोच्चार से पकी हुई खीर का विशेष भोग माँ को अर्पित किया जाएगा, जिसे श्रद्धालुओं में भी वितरित किया जाएगा। हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण माँ की कंजक श्लोका पंडित द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा माँ भद्रकाली की नव-निर्मित आरती की वीडियो का लोकार्पण भी इसी दिन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष टीमों का गठन किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की गई।

पीठाध्यक्ष ने बताया कि हवन के उपरांत शक्तिपीठ परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में देवेन्द्र गर्ग, सुनील वर्मा, राम कुमार, आशीष दीक्षित, विषू संधू, रमेश ललका, ऋषि तोमर, विजय पुजारा, जीवन मौदगिल, रजनी सहित सेवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स