Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बच्चों और परिवारों को बांटी ज़रूरत की चीज़ें, 8000 पौधों का रोपण भी किया

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने बच्चों और परिवारों को बांटी ज़रूरत की चीज़ें, 8000 पौधों का रोपण भी किया

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, संतोखपूरा : राजकीय प्राथमिक विद्यालय संतोखपूरा में आज सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा बच्चों और उनके परिवारों को ज़रूरत का सामान वितरित किया गया। इस पहल में डाबर कंपनी की ओर से शहद, आम का जूस, टूथब्रश, पेस्ट और वैक्स किट शामिल थीं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल इंचार्ज श्री दिलबाग सिंह ने बताया कि ट्रस्ट अब तक 8000 से अधिक पौधे लगा चुका है और समय-समय पर महापुरुषों की जयंती पर इम्यूनिटी बूस्टर किट, नारियल तेल और जूस का लंगर भी आयोजित करता है।
जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा, “हम उन परिवारों तक पहुंचते हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उन्हें घर में उपयोग होने वाला ज़रूरी सामान निशुल्क दिया जाता है ताकि उनका जीवन थोड़ा आसान हो सके।”
इस अवसर पर सफाई कर्मचारी सुखो देवी, आशा देवी, वीरमती, बलबीरो, सिंह राज, नरेन्द्र सिंह, सुरजीत कौर और आंगनबाड़ी वर्कर पपिंदर कौर भी उपस्थित रहीं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स