Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सीएम विंडो की शिकायतों का त्वरित समाधान ही आमजन का विश्वास जीतने की कुंजी: राकेश संधू

सीएम विंडो की शिकायतों का त्वरित समाधान ही आमजन का विश्वास जीतने की कुंजी: राकेश संधू

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी।
मुख्यमंत्री के ओएसडी (सीएम विंडो/शिकायत) राकेश संधू ने कहा है कि आम आदमी का विश्वास जीतने के लिए अधिकारियों को सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो जैसी व्यवस्था शुरू की है और यदि समय पर शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ तो सरकार के प्रयास निष्फल हो जाएंगे।

बुधवार देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राकेश संधू ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में 19 जनवरी 2026 तक सीएम विंडो पर कुल 11,928 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 11,683 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। शेष 245 लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इनमें से 196 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है, जबकि 80 शिकायतों के संबंध में क्वालिफिकेशन मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जिले का ओवरऑल स्कोर 74 है, जिसे और बेहतर करने की आवश्यकता है।

ओएसडी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, नालों, गलियों, बाढ़ से जुड़े कार्यों सहित सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो सहित अन्य सभी शिकायतों के समाधान के बाद एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) अपलोड करना अनिवार्य किया जाए। साथ ही, अधिकारी आपसी तालमेल के साथ विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें।

राकेश संधू ने कहा कि शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर फोकस कर जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया जाए, तभी आमजन का विश्वास जीता जा सकेगा। बैठक में डीडीपीओ विकास कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी, तहसीलदार नवनीत, डिप्टी सीएमओ डॉ. विमल कुमार, डीएफओ ऋषिराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स