Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गैस प्लांट की मरम्मत दिन-रात जारी, 21 दिसंबर से लाडवा में नियमित होगी सिलेंडर सप्लाई

सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गैस प्लांट की मरम्मत दिन-रात जारी, 21 दिसंबर से लाडवा में नियमित होगी सिलेंडर सप्लाई

Picture of insightnews24

insightnews24

लाडवा, 19 दिसंबर। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को गैस सिलेंडर की किल्लत से जल्द राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर गैस प्लांट की मरम्मत का कार्य दिन-रात किया जा रहा है, जिसके चलते 21 दिसंबर से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने दी।

कैलाश सैनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लाडवा में गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने को लेकर नागरिकों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के समाधान के लिए दोनों गैस एजेंसियों से संपर्क किया गया, जहां पता चला कि पंजाब के बठिंडा स्थित गैस प्लांट से सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। इस स्थिति से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने तुरंत गैस प्लांट प्रबंधन से संपर्क कर मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मरम्मत कार्य में लगी टीम को दोगुना करते हुए कार्य को दिन-रात चलाने के आदेश दिए गए, ताकि 20 दिसंबर तक मरम्मत पूरी की जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए प्लांट प्रबंधन ने 21 दिसंबर से लाडवा में पहले की तरह सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।

कैलाश सैनी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को लाडवा में गैस सिलेंडरों की दो गाड़ियां भी भेजी गईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 21 दिसंबर तक स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। मुख्यमंत्री स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स