Home » लेटेस्ट न्यूज़ » संत शिरोमणि श्री सेन महाराज जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कई विकास कार्यों की की घोषणाएं

संत शिरोमणि श्री सेन महाराज जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कई विकास कार्यों की की घोषणाएं

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महान संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती पर यहां आना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे प्रदेशवासियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि सेन भगत जी महाराज ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत, महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इसी उद्देश्य से सरकार ने ‘संत, महापुरुष प्रचार एवं विचार प्रसार योजना’ शुरू की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछड़े वर्गों के उत्थान और सामाजिक कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू कर चुकी है। क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है। पिछड़े वर्गों के बच्चों को भारत में उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तथा विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। सरकार पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक देने, फसल खराबे की स्थिति में किसानों को मुआवजा देने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को अब तक 15,627 करोड़ रुपये का मुआवजा दे चुकी है।

कार्यक्रम में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने साढ़े 16 करोड़ रुपये के विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। लाडवा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण, रिहायशी कॉलोनी में 22.47 करोड़ रुपये से सीवरेज सिस्टम, अंबेडकर भवन निर्माण, इंद्री रोड पर सामुदायिक भवन और सामुदायिक केंद्र के उन्नयन की घोषणा की गई।

इसके अलावा लाडवा के गांवों के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने, क्षेत्र में एचएसवीपी का एक नया सेक्टर विकसित करने और किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम संत शिरोमणि श्री सेन महाराज के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निजी कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा और कृष्ण बेदी ने भी 11-11 लाख रुपये की घोषणा की।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स