Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी कल आयोजित

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी कल आयोजित

Picture of insightnews24

insightnews24

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने तैयारियों का लिया जायजा

कुरुक्षेत्र।
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा कल, 2 दिसंबर को “भगवद्गीता का पैराडाइम: स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए समग्र दृष्टिकोण” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सानिध्य मुख्य आकर्षण रहेगा।

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में डीएमआईएचईआर (नागपुर) के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) वेद प्रकाश मिश्रा और सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के सीनियर सर्जन प्रो. (डॉ.) बी.बी. अग्रवाल बतौर रिसोर्स पर्सन शामिल होंगे। देशभर के आयुर्वेदिक संस्थानों से 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

रविवार को कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने बताया कि संगोष्ठी में भगवद्गीता के कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और ध्यान योग के अध्यायों को आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से जोड़ते हुए आयुर्वेदिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया जाएगा।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के सुचारू संचालन के लिए 15 समितियां जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स