Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Picture of insightnews24

insightnews24

युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प

कुरुक्षेत्र, 12 नवम्बर। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें बीएएमएस और पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सीमा रानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश की रीढ़ है। यदि युवा नशे से मुक्त रहेंगे, तो राष्ट्र अपने आप सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज में आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

नोडल अधिकारी प्रो. पी.सी. मंगल ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य केवल नशे से दूर रहना नहीं, बल्कि समाज में इसके प्रति सामूहिक चेतना और जिम्मेदारी पैदा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और समुदाय में भी इस जागरूकता को फैलाएं।

इस अवसर पर डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. लवलीन, विशाल, अमित और विभोर सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स