Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एडमिशन शुरू

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एडमिशन शुरू

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने सत्र 2025–26 के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 123 सीटों पर प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो 15 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

कोर्स व सीटें:

• डी-फार्मेसी (आयुर्वेद) – 63 सीट
• पंचकर्म टेक्नीशियन कम थेरेपिस्ट डिप्लोमा (DPTTC) – 20 सीट
• पंचकर्म असिस्टेंट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (PATCC) – 20 सीट
• योगा साइंस सर्टिफिकेट कोर्स (CCYS) – 20 सीट

 एडमिशन शेड्यूल:

• पहली कटऑफ लिस्ट: 18 अक्टूबर
• फीस जमा व एडमिशन: 24 अक्टूबर
• दूसरी मेरिट लिस्ट (यदि सीटें खाली): 25 अक्टूबर
• अंतिम एडमिशन: 27 अक्टूबर

 प्रशासन की ओर से जानकारी:

कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रो. शुभा कौशल ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में एडमिशन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से शुरू किया गया है। सभी कोर्स की पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स