इंसाइट न्यूज 24: सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सुबह के सत्र से ही खरीदारी का माहौल रहा और दिन चढ़ते-चढ़ते निफ्टी 24,932.55 के स्तर तक पहुँच गया। इसी तरह सेंसेक्स 900 अंक की छलांग लगाकर 81,509.99 पर बंद हुआ।
विश्लेषकों का मानना है कि मोदी सरकार की नई जीएसटी सुधार नीति और S&P ग्लोबल द्वारा भारत की रेटिंग अपग्रेड किए जाने से निवेशकों का भरोसा मज़बूत हुआ है। बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई।




