Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शिक्षक दिवस पर प्रो. शीतल सिंगला को मिला सम्मान, आयुष विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

शिक्षक दिवस पर प्रो. शीतल सिंगला को मिला सम्मान, आयुष विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 5 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की योग विभाग प्रमुख प्रो. शीतल सिंगला को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनके आयुर्वेद और योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीजेएम नितिका भारद्वाज ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए भारद्वाज ने कहा, “प्रो. सिंगला ने न केवल योग और आयुर्वेद को समाज में लोकप्रिय बनाया है, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है।”
सम्मान प्राप्त करने पर प्रो. सिंगला ने इसे अपने विभाग और विश्वविद्यालय को समर्पित करते हुए कहा, “योग और आयुर्वेद की प्राचीन परंपरा को आधुनिक जीवनशैली में अपनाकर ही हम एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं।”
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। हमारे शिक्षक समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, और यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है।”

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स