Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शाहाबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

शाहाबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। सुबह टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वाहन का पहिया व्यक्ति के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय इलाके में घना कोहरा और धुंध छाई हुई थी।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल में हाल ही में किए गए कॉल्स के जरिए परिजनों से संपर्क कर उसकी पहचान की पुष्टि की।

शाहाबाद–बराड़ा रोड पर हुई दुर्घटना


पुलिस के मुताबिक, सतपाल शाहाबाद–बराड़ा मार्ग पर सुबह की सैर कर रहा था। इसी दौरान कोहरे के कारण चालक को सड़क पर चल रहे सतपाल का पता नहीं चल सका और अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सतपाल सड़क पर गिर पड़ा और वाहन का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया।

सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश


घटनास्थल के आसपास वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स