Home » क्राइम » शाहाबाद के मीरी-पीरी संस्थान में बवाल, HSGMC पदाधिकारी के साथ मारपीट

शाहाबाद के मीरी-पीरी संस्थान में बवाल, HSGMC पदाधिकारी के साथ मारपीट

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च। शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में देर रात प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हंगामा हो गया। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के मीत प्रधान (जूनियर) गुरबीर सिंह तलाकौर के साथ हाथापाई की गई और उन्हें थप्पड़ मारे गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, संस्थान की सेवा संभाल को लेकर HSGMC और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के बीच विवाद जारी है। इसी मुद्दे पर HSGMC के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल कर्मचारियों के धरने को समर्थन देने संस्थान पहुंचे थे। उनके साथ गुरबीर सिंह तलाकौर भी मौजूद थे।

बहस के बाद बिगड़ा माहौल

बताया जा रहा है कि दादूवाल ने संस्थान का नियंत्रण अपने पक्ष में होने का दावा किया और सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का हवाला दिया। वहीं दूसरी ओर SGPC और संस्थान प्रबंधन हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर की बात करते रहे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

स्थिति बिगड़ने पर संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की और दादूवाल को सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला।

पदाधिकारी को जड़े थप्पड़

इसी दौरान गुरबीर सिंह तलाकौर अंदर ही रह गए, जहां एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। बीच-बचाव के बावजूद आरोपी ने दोबारा भी उन पर हाथ उठाया।

धरने के समर्थन में पहुंचे थे दादूवाल

बताया गया है कि संस्थान के कच्चे कर्मचारी स्थायी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। दादूवाल उनके समर्थन में पहुंचे थे, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

दोनों पक्ष आमने-सामने

घटना के बाद SGPC से जुड़े पदाधिकारियों ने थाना शाहाबाद में शिकायत देकर दादूवाल और उनके साथियों पर आरोप लगाए हैं। वहीं दादूवाल ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ आए लोगों पर हमला किया गया और बाहर से लोगों को बुलाकर मारपीट करवाई गई।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स