Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शाहबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, आरोपी फरार

शाहबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, आरोपी फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, शाहबाद/कुरुक्षेत्र : शाहबाद के जैनपुर गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से 38 वर्षीय राजमिस्त्री गुलजार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलजार सिंह सड़क पार करने के बाद कच्चे रास्ते पर खड़ा था, तभी अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे शाहबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान आदेश अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

गुलजार सिंह अपने पीछे पत्नी आशा देवी और दो बेटे—विशाल (14) और कमलजीत (9)—को छोड़ गया है। उसके भाई शीशपाल ने पुलिस को बयान देकर FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स