Home » क्राइम » लाल किले के पास कार में धमाका, 11 की मौत, 24 घायल; दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

लाल किले के पास कार में धमाका, 11 की मौत, 24 घायल; दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

Picture of insightnews24

insightnews24

नई दिल्ली, 10 नवंबर। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने जानकारी दी कि शाम 6:52 बजे के करीब फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास यह विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि चलती कार में अचानक आग लगी और धमाका हुआ, जिसकी लपटों ने आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया गया है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि विस्फोट के कारण और संभावित संदिग्धों की पहचान की जा सके।

इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की और विस्तृत जानकारी ली है। केंद्र और राज्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स