Home » लेटेस्ट न्यूज़ » लाडवा के पांच गांवों को 2.39 करोड़ की सौगात, 68 मांगें होंगी पूरी

लाडवा के पांच गांवों को 2.39 करोड़ की सौगात, 68 मांगें होंगी पूरी

Picture of insightnews24

insightnews24

लाडवा, 21 दिसंबर।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा लाडवा के पांच गांवों—प्रहलादपुर, बदरपुर, बणी, बूढ़ा और बपदी—के विकास कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 39 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सरपंचों द्वारा रखी गई 68 मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने चौपालों की मरम्मत व निर्माण, कम्यूनिटी सेंटर, खेल स्टेडियम, तालाबों का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण और स्कूल अपग्रेड जैसी प्रमुख मांगों को मंजूरी दी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

गांववार घोषणाएं

• प्रहलादपुर: 21 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए, 47.46 लाख रुपये पानी की पाइपलाइन, 11 लाख रुपये हॉल निर्माण। सरपंच सुमन सैनी की 9 मांगें पूरी होंगी, जिनमें 6 गलियों का निर्माण और शमशान घाट में संस्कार शेड शामिल है।
• बदरपुर: 21 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए, 43.31 लाख रुपये पानी की पाइपलाइन। सरपंच कर्मबीर की 16 मांगें पूरी होंगी, जिनमें स्वागत द्वार, खेल स्टेडियम ग्रांट और नया जलघर शामिल है।
• बूढ़ा: 21 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए। सरपंच संजय और वरिष्ठ नेता ओमबीर लालर की 17 मांगें पूरी होंगी, जिनमें कम्यूनिटी सेंटर, पार्क और तालाब की चारदीवारी शामिल है।
• बपदी: 21 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए, 32.27 लाख रुपये पानी की पाइपलाइन। सरपंच राजेंद्र की 18 मांगें पूरी होंगी, जिनमें स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करना, पंचायत घर और आंगनवाड़ी निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री का संदेश

सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी मांगें सीधे उनके पास पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी, एडीसी महेंद्र सिंह और कैलाश सैनी सुनवाई के लिए उपलब्ध रहते हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स