Home » क्राइम » रोहतक में सनसनीखेज वारदात: ब्यूटी पार्लर में सगे भाई ने बहन की गला रेतकर हत्या

रोहतक में सनसनीखेज वारदात: ब्यूटी पार्लर में सगे भाई ने बहन की गला रेतकर हत्या

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक।
हरियाणा के रोहतक शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े एक खौफनाक घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। माता दरवाजा क्षेत्र में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सगे भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला अपने पार्लर में काम कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई थी, जो अचानक हिंसक रूप ले गई।

आरोप है कि गुस्से में आए भाई ने तेजधार हथियार से बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पार्लर में काम करने वाली एक अन्य युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत एकत्र किए। इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया, जहां पंचनामा भरवाकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया।

माता दरवाजा चौक के पास स्थित था पार्लर

मृतका की पहचान कबीर कॉलोनी निवासी माया (लगभग 30–32 वर्ष) के रूप में हुई है। माया का माता दरवाजा चौक के नजदीक ब्यूटी पार्लर था, जहां वह खुद काम करती थी। पुलिस के अनुसार हत्या उसके सगे भाई ने की है। घायल हुई युवती लक्ष्मी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तलाक के बाद संभाल रही थी अपनी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि माया की शादी हो चुकी थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। भाई के साथ विवाद किस कारण हुआ, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

आरोपी से पूछताछ जारी

DSP रवि खुंडिया ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे महिला की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या महिला के सगे भाई द्वारा की गई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। वारदात में प्रयुक्त हथियार और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा पूछताछ के बाद होने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स