Home » क्राइम » रोहतक में दिवाली से पहले चचेरे भाई की हत्या, तेजधार हथियार से गला काटा

रोहतक में दिवाली से पहले चचेरे भाई की हत्या, तेजधार हथियार से गला काटा

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक, 20 अक्टूबर : हरियाणा के रोहतक जिले में दिवाली से पहले एक दर्दनाक हत्या की वारदात सामने आई है। सांपला निवासी प्रदीप उर्फ बिट्टू (39) की रविवार रात तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी उसका चचेरा भाई पवन बताया जा रहा है, जिसने पहले फोन कर प्रदीप को घर से बाहर बुलाया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

JCB ड्राइवर ने दी सूचना

प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात 9 बजे प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद JCB मशीन के ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य ने फोन कर बताया कि पवन ने कहासुनी के बाद प्रदीप का गला काट दिया है।

अस्पताल में मृत घोषित, PGI में शव रखा गया

परिवार मौके पर पहुंचा और प्रदीप को प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को PGI ट्रॉमा सेंटर में रखवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

परिवार का बयान: कोई दुश्मनी नहीं थी

संदीप ने बताया कि परिवार की पवन से कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन ने सिर्फ मिलने के लिए फोन किया था। वहां क्या हुआ, यह पवन ही बता सकता है।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

प्रदीप के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रदीप खेती करता था और तीन बच्चों का पिता था—दो बेटियां और एक ढाई महीने का बेटा। दिवाली से पहले हुई इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स