Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रोहतक में डोमिनोज फ्रैंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में डोमिनोज फ्रैंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक। शहर में डोमिनोज की फ्रैंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी वेबसाइट और दस्तावेजों के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पिज्जा कंपनी की फ्रैंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद उसे एनओसी, रजिस्ट्रेशन, साइट विजिट और लाइसेंस के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा करवाने को कहा गया। आरोपी लगातार फोन और ईमेल के माध्यम से संपर्क में रहे। जब पीड़ित को संदेह हुआ और उसने कंपनी से सीधे संपर्क किया तो उसे पता चला कि पूरी प्रक्रिया फर्जी थी। इस तरह उससे करीब 8.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से संचालन कर रहे थे और कई बैंक खातों व सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में इनके खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के संकेत मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फ्रैंचाइजी या निवेश संबंधी प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय से सत्यापन अवश्य करें।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स