Home » क्राइम » रोहतक के पहरावर में भूमि पूजन के दौरान बवाल, मंत्री की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता

रोहतक के पहरावर में भूमि पूजन के दौरान बवाल, मंत्री की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक। गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे परिसर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्यक्रम में मौजूद दो पक्षों के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के सामने हुई इस झड़प में कुछ देर के लिए समारोह की व्यवस्था बिगड़ गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर तैनात पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

छोटी बात से शुरू हुआ विवाद

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत एक सामान्य सी टिप्पणी से हुई। गांव पहरावर के पूर्व सरपंच एवं वार्ड-20 पार्षद प्रवीण कौशिक और भालौठ गांव निवासी मोनू अत्री के बीच पहले बहस हुई। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान बैठने को लेकर कही गई बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

घटना इतनी अचानक हुई कि पंडाल में मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए।

मंत्री ने संभाली स्थिति

पूरे घटनाक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा मंच पर मौजूद थे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद मंत्री ने खुद हस्तक्षेप करते हुए सभी को शांत कराया और आपसी समझौते की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

पत्रकार से हुई कहासुनी

हंगामे के दौरान कवरेज कर रहे एक पत्रकार से भी एक कार्यकर्ता की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हाथापाई के चलते कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित जरूर हुआ, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए। एहतियातन कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि शेष कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स