Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रेवाड़ी: सुसाइड मामले में गिरफ्तारी न होने पर ब्रोकर की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

रेवाड़ी: सुसाइड मामले में गिरफ्तारी न होने पर ब्रोकर की पत्नी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Picture of insightnews24

insightnews24

रेवाड़ी: फाइनेंसर‑ब्रोकर विपिन गोयल उर्फ आशु की 23 मई को हुई आत्महत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतक की पत्नी रश्मि गोयल ने कहा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेंगी।

बाला सराय निवासी विपिन गोयल कमीशन एजेंट के रूप में काम करते थे। आत्महत्या से पहले उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट सामने आया, जिसमें मॉडल टाउन की एक फर्म और उसके चार परिवारिक सदस्यों पर 11 करोड़ रुपये ब्याज सहित न लौटाने का आरोप लगाया गया था।

एफआईआर दर्ज होने में पांच महीने का समय

रश्मि ने बताया कि पति की मौत के बाद वह लगातार थानों और अधिकारियों के पास गईं। अंततः पांच महीने बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई। जांच में सुसाइड नोट में बताए गए आरोप सही पाए गए।

गिरफ्तारी न होने से बढ़ा गुस्सा

रश्मि का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उनका कहना है कि अब उन्हें पुलिस और आरोपियों के बीच मिलीभगत की आशंका हो रही है। रश्मि ने चेतावनी दी कि अगर उनके पति को न्याय नहीं मिला, तो वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या पर मजबूर हो जाएंगी।

आईजीपी से मिली आश्वासन

रश्मि ने बताया कि मजबूरी में उन्होंने साउथ रेंज की आईजीपी नाजनीन भसीन से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। उन्हें कार्रवाई का भरोसा मिला। उन्होंने कहा कि जब वह अपने बच्चों के साथ थाने में जाती हैं, तो उन्हें डराकर भगा दिया जाता है।

रश्मि ने आईजीपी को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स