Home » क्राइम » रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: खाटू श्याम जा रहे दो युवकों की जान गई, दो गंभीर घायल

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: खाटू श्याम जा रहे दो युवकों की जान गई, दो गंभीर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

रेवाड़ी के दिल्ली–जयपुर हाईवे पर रविवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ओढ़ी गांव के पास गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही ईको कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव कालाका निवासी पवन (30), प्रवीण (25), विक्रम और उनका एक साथी रविवार देर रात ईको कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुए थे। अभी वे हाईवे पर कुछ ही दूरी तय कर पाए थे कि ओढ़ी गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पवन और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव कालाका में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स