Home » क्राइम » रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो साइबर ठगी के आरोपी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप

रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो साइबर ठगी के आरोपी फरार, पुलिस में मचा हड़कंप

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हाईटेक जेल से दो साइबर ठगी के आरोपी फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार शाम के समय बंदियों की गिनती के दौरान दो कैदी कम पाए गए, जिसके बाद मामला सामने आया। तुरंत ही जेल प्रशासन ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और साइबर ठगी के मामलों में जेल में बंद थे। दिन के समय तक वे जेल परिसर में मौजूद थे, लेकिन बाद में गायब हो गए।

प्रशासन ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि यह जेल हाईटेक सुविधाओं से लैस मानी जाती है। ऐसे में आरोपियों का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स