इंसाइट न्यूज 24 : बिहार में हुई एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि “गुज़रात मॉडल असल में वोट चोरी का मॉडल है।”
राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनावों में गड़बड़ी कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही और सबूत जनता के सामने रखे जाएंगे, जिससे यह साफ़ हो जाएगा कि किस तरह से चुनावी प्रक्रिया में धांधली हुई।
इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने राहुल गांधी का समर्थन किया है, जबकि भाजपा ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार और आने वाले अन्य चुनावों को देखते हुए यह बयान विपक्ष के लिए माहौल बनाने की रणनीति का हिस्सा है।




