Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, डॉ. केके खंडेलवाल ने लगाए स्टार

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, डॉ. केके खंडेलवाल ने लगाए स्टार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र निवासी महेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पहले मिल चुका है राष्ट्रपति प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक

कुरुक्षेत्र, 3 दिसंबर
कुरुक्षेत्र निवासी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह को पुलिस विभाग में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के उपलक्ष्य में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. केके खंडेलवाल तथा सेवानिवृत्त आईएएस धीरा खंडेलवाल द्वारा महेन्द्र सिंह के कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी गई।

महेन्द्र सिंह कुरुक्षेत्र के गांव आलमपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले उन्हें पुलिस विभाग में उत्कृष्ट व अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उन्हें पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा पुलिस अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया था।

उन्होंने वर्ष 1991 में हरियाणा पुलिस में अपने सेवाकाल की शुरुआत की। लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी बीडी ढालिया, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. केवी सिंह तथा पूर्व पीएससीएम डॉ. केके खंडेलवाल के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में निष्ठापूर्वक काम किया और महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक व पुलिस संबंधी दायित्व निभाए।

डॉ. केके खंडेलवाल और धीरा खंडेलवाल ने महेन्द्र सिंह को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ समाज व विभाग की सेवा करते रहेंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स