Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र में निकली भव्य शोभायात्रा

राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र में निकली भव्य शोभायात्रा

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक रंगों में रंग दिया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में निकली इस यात्रा में संत-महंतों, संकीर्तन मंडलियों और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 बैंड-बाजे और संकीर्तन की धुनों पर झूमे श्रद्धालु

यात्रा में यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत और अंबाला से आई मंडलियों ने भजनों से माहौल को राधा-कृष्णमय बना दिया। गीता और गोपाल की झांकियां, पालकी रथ और रंग-बिरंगी सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

शोभायात्रा के मार्ग पर सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और जलपान-प्रसाद की व्यवस्था की। अर्जुन चौक पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने गीता मनीषी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

 विधायक ने दिखाई रवाना करने की झंडी

इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा गीता ज्ञान संस्थानम से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौकों से होती हुई वापस संस्थानम पहुंची, जहां आतिशबाजी और भंडारे के साथ इसका समापन हुआ।

 गुरुकुल के ब्रह्मचारी गा रहे थे गीता श्लोक

संस्थानम में स्थित गुरुकुल के ब्रह्मचारी एक स्वर में गीता के श्लोकों का गान कर रहे थे, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स