कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘रत्नावली टी-शर्ट’ का लोकार्पण किया। यह विशेष टी-शर्ट आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय रत्नावली राज्य स्तरीय महोत्सव के अवसर पर तैयार की गई है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि रत्नावली हरियाणा की लोक संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस टी-शर्ट से छात्रों में उत्साह, एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना और मजबूत होगी। विश्वविद्यालय सदैव युवाओं की प्रतिभा व सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि टी-शर्ट के डिजाइन में रत्नावली की पहचान को दर्शाता विशेष लोगो आकर्षक रूप से उकेरा गया है, जो इस महोत्सव की विशिष्टता को उजागर करता है।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, सांस्कृतिक परिषद के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, डीवाईसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला, उपनिदेशक डॉ. सलोनी पी. दिवान, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. आनंद कुमार तथा कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




