Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री ने की माँ भद्रकाली की महाआरती लॉन्च, रोशन प्रिंस और हर्ष सिकंदर ने भजनों से बांधा समां

मुख्यमंत्री ने की माँ भद्रकाली की महाआरती लॉन्च, रोशन प्रिंस और हर्ष सिकंदर ने भजनों से बांधा समां

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दुर्गाष्टमी जागरण का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माँ भद्रकाली की महाआरती का सार्वजनिक लॉन्च कर भक्तों को नया भक्ति अनुभव समर्पित किया।

जागरण में सुप्रसिद्ध पंजाबी फिल्म अभिनेता व गायक रोशन प्रिंस ने “भोला भंडारी”, “मेरी माई दी लाल चुनरी” जैसे भजनों से समां बांधा, वहीं सारेगामापा लिटिल चैम्प विजेता हर्ष सिकंदर ने “नवरात्रे दे दिन आ गए” जैसे भजनों से माँ के चरणों में हाजिरी लगाई।

मुख्य भवन में पंचामृत पूजन, 52 परिवारों द्वारा शक्तिपीठ ज्योति स्थापना, अष्ट महाकाली व महाभारत झांकियों की प्रस्तुति, नव दुर्गा पूजन और तारा रानी कथा के साथ जागरण का समापन हुआ। महाआरती के दौरान हजारों भक्तों ने पंचदीप पत्रों के साथ नई आरती का गायन किया, जिसे स्नेहिल शर्मा ने लिखा और डॉ अमित जोशी ने संगीतबद्ध किया।

मुख्य अतिथियों में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, एमिल ग्रुप के के के शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और फास्टवे पर भी हुआ।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स