Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के फैन बने देश-विदेश से आए पर्यटक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के फैन बने देश-विदेश से आए पर्यटक

Picture of insightnews24

insightnews24

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 46 उपहार बिके, 1 लाख 31 हजार रुपये जमा हुए मुख्यमंत्री कल्याण कोष में

कुरुक्षेत्र, 29 नवंबर।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहार पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक बड़ी संख्या में इन उपहारों को खरीद रहे हैं। महोत्सव में अब तक 46 उपहार बिक चुके हैं जिनसे कुल 1 लाख 31 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। यह पूरी राशि मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवा दी गई है।

मुख्यमंत्री सैनी को विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मिले उपहारों को इस बार महोत्सव में बिक्री के लिए रखा गया है। इसके लिए केडीबी कार्यालय के पास बने स्टॉल नंबर 56, 57 और 58 निर्धारित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर मुख्यमंत्री के 153 उपहार सुन्दर तरीके से सजाकर रखे गए हैं।

उपहारों के दाम निर्धारित करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसने आम लोगों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए 800 रुपये से 16,000 रुपये तक की कीमतें तय की हैं।

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के लेखा सहायक रविन्द्र ने बताया कि पर्यटक मुख्यमंत्री सैनी के उपहारों को बेहद पसंद कर रहे हैं। अब तक टेकचन्द, सरला रानी, गुरदीप सिंह, कृष्ण, परमजीत सिंह, महिपाल, चन्द्र मोहन, बी.बी. मित्तल, हरमन सहारन, मुकेश सैनी, राजेश कुमार, नरेश शर्मा, डॉ. श्रीराम शर्मा, रेखा, संदीप अग्रवाल, अजय आर्य, डॉ. विवेक चावला, भीम सिंह, कृष्ण बंसल, विकास शर्मा, राजबाला, लवनीत मदान, अनिल कौशिक, परवीन कुमारी, जसमेर सिंह, धर्मपाल, सतीश कुमार, उमा शंकर, महावीर सिंह गुड्डू, अमित प्रकाश और अन्य कई लोगों ने उपहार खरीदे हैं।

यह स्टॉल 1 दिसंबर तक महोत्सव में लगाए जाएंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स