Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में दीपावली उत्सव मनाया, नागरिकों को दी शुभकामनाएं और मिठाइयां

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में दीपावली उत्सव मनाया, नागरिकों को दी शुभकामनाएं और मिठाइयां

Picture of insightnews24

insightnews24

दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को एकता, सद्भाव और स्वास्थ्य का संदेश

कुरुक्षेत्र, 21 अक्टूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों के साथ दीपावली उत्सव मनाया और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन को साहस, उत्साह, बुद्धिमत्ता और उत्तम स्वास्थ्य से आलोकित करे।

मुख्यमंत्री ने सेक्टर 3 स्थित अपने निवास स्थान पर कुरुक्षेत्र और लाडवा के नागरिकों के साथ तीन घंटे तक दीपावली पर्व मनाया और मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भावना का प्रतीक है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का पर्व है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से मनाएं। साथ ही समाज को समावेशिता और करुणा पर आधारित भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रयास करें।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन धर्मवीर डागर, डॉ. गणेश दत्त, नप अध्यक्ष माफी ढांडा, मलकीत ढांडा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स