इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर: श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ में आगामी शारदीय नवरात्रों को लेकर सेवक मंडल ने तैयारियों की अंतिम रिहर्सल पूरी कर ली है। इस वर्ष का शक्ति महोत्सव 22 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें भक्ति, संस्कृति और सेवा का संगम देखने को मिलेगा।
शोभायात्रा और ज्योति प्रतिस्थापना
22 सितंबर को ध्वजारोहण के बाद दोपहर 12 बजे माँ भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें माँ की पावन ज्योति के साथ हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांय 6 बजे नगर परिक्रमा के बाद महाआरती और ज्योति प्रतिस्थापना होगी।
भजन संध्या और जागरण
• प्रतिदिन सांय 4 से 7 बजे तक भजन संध्या
• 7 बजे 505 ज्योतियों से महाआरती
• मंगला आरती प्रतिदिन प्रातः 6 बजे
• 29 सितंबर को मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ
• 30 सितंबर को दुर्गाष्टमी जागरण में रोशन प्रिंस, हर्ष सिकंदर और रंजना नेब की प्रस्तुति
इस बार विशेष रूप से माँ भद्रकाली महाआरती की लॉन्चिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की जाएगी। जागरण में भाग लेने वाले भक्तों को घर के लिए आरतीबुक भी दी जाएगी।
भंडारा और छप्पन भोग
• अन्नपूर्णा भंडारा और व्रत भंडारा प्रतिदिन
• प्रथम नवरात्र और अष्टमी पर छप्पन भोग का प्रसाद
• शनिवार को विशेष भंडारा आयोजन
व्यवस्थाएं और टीम संरचना
सेवक मंडल ने शोभायात्रा रूट, दर्शन व्यवस्था, जागरण सिटिंग प्लान आदि की जानकारी साझा की। गोद में बच्चों वाली महिलाओं और 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए अलग से दर्शन व्यवस्था की गई है। कुल 21 टीम हेड नियुक्त किए गए हैं, जिनमें संजीव मित्तल, देवेंद्र गर्ग, डॉ. एम.के. मौदगिल प्रमुख हैं।
स्वच्छता और सेवा का संदेश
प्रसाद वितरण करने वाले भक्तों से फल और पैकज प्रसाद बांटने का आग्रह किया गया है, साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।




