Home » लेटेस्ट न्यूज़ » महिलाओं के लिए बड़ी पहल: सुषमा स्वराज अवार्ड में मिलेंगे 5 लाख रुपये, 15 दिसंबर तक आवेदन

महिलाओं के लिए बड़ी पहल: सुषमा स्वराज अवार्ड में मिलेंगे 5 लाख रुपये, 15 दिसंबर तक आवेदन

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 14 दिसंबर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय में आवेदन कर सकती हैं।

उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य की महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत चयनित महिला को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवश्यक है कि नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में हुआ हो और उसने महिलाओं के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हों। संबंधित क्षेत्र में उपलब्धियों का स्पष्ट व प्रामाणिक दस्तावेजीकरण होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने कठिन संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। चयन का आधार केवल कार्य प्रदर्शन और महिलाओं के प्रति समर्पण होगा। आवेदन के साथ शपथ पत्र देना अनिवार्य है, जिसमें यह घोषणा हो कि नामांकित महिला या उसके संस्थान के विरुद्ध किसी भी विभाग, फोरम या न्यायालय में कोई मामला लंबित नहीं है। गलत जानकारी या कुप्रबंधन पाए जाने पर पुरस्कार राशि प्रशासन को लौटानी होगी।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कार इस प्रकार हैं—

  • श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड: 5 लाख रुपये

  • इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड: 1 लाख 50 हजार रुपये

  • कल्पना चावला शौर्य अवार्ड: 1 लाख रुपये

  • बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड: 1 लाख रुपये

  • लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड: 51 हजार रुपये

  • एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू: 21 हजार रुपये

  • महिला खिलाड़ी: 21 हजार रुपये

  • सरकारी कर्मचारी: 21 हजार रुपये

  • सामाजिक कार्यकर्ता: 21 हजार रुपये

  • महिला उद्यमी: 21 हजार रुपये

उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित जानकारी खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष संख्या 214, लघु सचिवालय, पुरानी इमारत, प्रथम तल पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स