इंसाइट न्यूज 24, नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आर्थिक मुद्दों पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मसलों को प्रमुखता से उठाया, वहीं सरकार ने निवेश में बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था की तेज़ विकास दर के आंकड़े पेश करते हुए जवाब दिया।




