Home » लेटेस्ट न्यूज़ » भूपेंद्र हुड्डा का मुआवज़े पर हमला

भूपेंद्र हुड्डा का मुआवज़े पर हमला

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, हरियाणा : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को दिए जा रहे मुआवज़े को “नकली राहत” करार दिया है। उनका कहना है कि जिन किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, उन्हें प्रति एकड़ केवल 7 से 15 हज़ार रुपये देना उनके साथ मज़ाक करने जैसा है।

हुड्डा ने कहा कि असलियत में किसानों का नुकसान प्रति एकड़ एक लाख रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में सरकार को कम से कम 50 से 60 हज़ार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा देना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य को तुरंत “बाढ़ प्रभावित क्षेत्र” घोषित किया जाए ताकि केंद्र से विशेष राहत पैकेज मिल सके।

उनके अनुसार इस बाढ़ से हरियाणा के करीब 5,200 गाँव प्रभावित हुए हैं, जहाँ खेतों में खड़ी धान, कपास और अन्य फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं। हुड्डा ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह ज़मीनी हकीकत से आँखें मूँदकर बैठी है और किसानों की पीड़ा को समझने में असफल रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स