Home » लेटेस्ट न्यूज़ » भिवानी के जवान अनिल कुमार देश सेवा में हुए शहीद, उत्तराखंड में गश्त के दौरान हादसे में गई जान

भिवानी के जवान अनिल कुमार देश सेवा में हुए शहीद, उत्तराखंड में गश्त के दौरान हादसे में गई जान

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24: हरियाणा के भिवानी जिले के खरकड़ी माखवान गांव के रहने वाले सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे SSB की 55वीं वाहिनी में तैनात थे और उनकी ड्यूटी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही थी।

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गश्त के दौरान अनिल कुमार का पैर फिसल गया, जिससे वे खाई में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रविवार को पिथौरागढ़ में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, और आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव खरकड़ी माखवान लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनिल कुमार से जुड़ी तीन बातें

  1. तीन भाइयों में सबसे छोटे थे – अनिल के दोनों बड़े भाई खेती करते हैं। पिता कृष्ण कुमार का निधन करीब 4-5 साल पहले हो चुका है।

  2. दो साल पहले हुई थी शादी – अनिल कुमार की शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी पत्नी उनके साथ उत्तराखंड में ही रहती थी। वे दो महीने पहले छुट्टी पर गांव आए थे।

  3. 19 अक्टूबर को मिली शहादत की खबर – रविवार को गांव में सूचना पहुंची कि अनिल कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। उनके बड़े भाई सुनील कुमार पार्थिव शरीर लेने के लिए उत्तराखंड गए हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स