Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बीएड छात्रों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग: शिक्षण प्रक्रिया की गहराई से समझ

बीएड छात्रों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग: शिक्षण प्रक्रिया की गहराई से समझ

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 3 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक पाँच दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य उन्हें शिक्षण और अधिगम की मूलभूत प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। यह कार्यक्रम शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने कहा, “इंडक्शन एक ऐसा औपचारिक मंच है जो छात्रों को अकादमिक जीवन में सहजता और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश दिलाता है।” उन्होंने छात्रों को अच्छे शिक्षक के गुण, शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स की विशेषताएं, और आधुनिक तकनीक के प्रयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रो. दुआ ने यह भी कहा कि आज का शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि कौशल, संवेदनशीलता और समाज निर्माण का वाहक भी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे शिक्षा को केवल पेशा नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखें।
कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय, डॉ. ममता चावला, डॉ. रोहिणी, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. मनप्रीत कौर, दिविज गुगनानी, पूजा सैनी, कंवलप्रीत कौर, रीना यादव सहित सभी गैर-शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स