Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बाइक समेत नहर में बहे बुजुर्ग की तलाश आज फिर होगी शुरू

बाइक समेत नहर में बहे बुजुर्ग की तलाश आज फिर होगी शुरू

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 15 दिसंबर।
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर में बाइक समेत बहे बुजुर्ग नराता राम की तलाश के लिए रविवार को एक बार फिर सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे तक नहर में तलाश करेंगे। वहीं, लापता बुजुर्ग के परिजन भी नहर के किनारे पहरा देकर बैठे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, लाडवा के छलौंदी गांव निवासी सुरेंद्र खेतीबाड़ी करता है। गांव से कुछ दूरी पर उसके खेत हैं। शनिवार शाम वह अपने 65 वर्षीय पिता नराता राम के साथ खेत से काम निपटाकर बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर की पटरी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों पिता-पुत्र पश्चिमी यमुना नहर में गिर गए, जबकि बाइक पटरी पर ही गिर गई।

हादसे में बेटा सुरेंद्र किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन उसके पिता नराता राम नहर के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि नहर का पानी काफी ठंडा है, जिससे गोता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ठंडे पानी में एक गोता लगाने से ही शरीर में ठिठुरन बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा। ठंड के कारण शव 5 से 6 दिन में पानी के ऊपर आने की संभावना रहती है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स