Home » क्राइम » बहादुरगढ़ में नाले से मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

बहादुरगढ़ में नाले से मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव मातन के पास कच्चे नाले में करीब 35 से 40 वर्ष की महिला का शव बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर, खासकर सिर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार महिला ने रंगीन कपड़े पहन रखे थे और उसके हाथों पर कुछ नाम लिखे हुए मिले हैं। इन्हीं सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स