हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली–कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रालों की जोरदार टक्कर में चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक ट्राला तेज रफ्तार में आगे चल रहे दूसरे ट्राले से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्राले का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय चालक और कंडक्टर केबिन के अंदर फंस गए और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।
काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




