Home » क्राइम » बल्लभगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा ने स्विफ्ट को मारी टक्कर

बल्लभगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ब्रेजा ने स्विफ्ट को मारी टक्कर

Picture of insightnews24

insightnews24

फरीदाबाद।
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में मलेरना रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक ब्रेजा कार ने सामने से आ रही मारुति स्विफ्ट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। इस हादसे में स्विफ्ट में सवार एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शोक कार्यक्रम में जा रहा था परिवार
बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र में एक शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। मलेरना रोड पर अचानक तेज गति से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

तेज टक्कर से मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिवार के सदस्यों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

नाबालिग चला रहे थे कार, मौके से फरार
पीड़ित का आरोप है कि ब्रेजा कार में तीन नाबालिग सवार थे, जो तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। टक्कर के बाद तीनों नाबालिग कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार नाबालिगों और वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स