Home » क्राइम » फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा, न्यू ईयर ट्रिप पर निकले युवक की मौत

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा, न्यू ईयर ट्रिप पर निकले युवक की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

फरीदाबाद |
हरियाणा के फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा न्यू ईयर के दिन उस समय हुआ, जब सभी युवक वृंदावन जाने के लिए निकले थे।

यह दुर्घटना बाटा मेट्रो स्टेशन के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन से चार बार पलटते हुए करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

टायर फटने से हुआ हादसा


जानकारी के मुताबिक जवाहर कॉलोनी निवासी पांचों दोस्त सुबह बलेनो कार से घर से निकले थे। पहले उन्होंने एनआईटी-1 स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद नीलम फ्लाईओवर पार करते ही बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने कार का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले ग्रिल और फिर डिवाइडर से टकरा गई।

कार से बाहर गिरा चालक


हादसे के दौरान कार का शीशा टूट गया, जिससे चालक सारांश सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में आगे बैठे लक्ष्य को हल्की चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे राघव, तुषार और यथार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक सारांश को मृत घोषित कर दिया।

ग्रेजुएशन के छात्र थे सभी युवक


परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और जवाहर कॉलोनी क्षेत्र के निवासी हैं। मृतक सारांश एनआईटी क्षेत्र का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। वह ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष का छात्र था। उसके पिता का मार्च 2024 में निधन हो चुका है।

सेंट्रल थाना पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स