Home » क्राइम » पूंडरी में रजबाहे से 34 वर्षीय युवक का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका

पूंडरी में रजबाहे से 34 वर्षीय युवक का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

कैथल (पूंडरी):
कैथल जिले के पूंडरी कस्बे में एक रजबाहे से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय रजबाहे के पास से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पूंडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रजबाहे से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पिहोवा निवासी करीब 34 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था और मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता था।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस मामले में पूंडरी के एक एमसी राम प्रसाद के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पूंडरी चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ठंड के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स