Home » क्राइम » पिहोवा में सड़क हादसा: कैंटर की चपेट में आई विवाहिता की मौत, पति घायल

पिहोवा में सड़क हादसा: कैंटर की चपेट में आई विवाहिता की मौत, पति घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

गुहला चीका रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, आरोपी ड्राइवर फरार

पिहोवा (कुरुक्षेत्र): सोमवार रात करीब सवा आठ बजे गुहला चीका रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रही थी, जब तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति को मामूली चोटें आईं, जबकि महिला की हालत गंभीर हो गई।

मृतका की पहचान कराह साहिब निवासी शरणजीत कौर के रूप में हुई है, जिनकी चार महीने पहले संदीप सिंह से शादी हुई थी। संदीप बाइक रिपेयरिंग का काम करता है।

हादसा उस वक्त हुआ जब संदीप अपनी पत्नी के साथ टाली फॉर्म जा रहे थे। बाखली गांव के पास कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक कट मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। कैंटर का पहिया शरणजीत की टांग पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से शरणजीत को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
थाना सदर पिहोवा पुलिस ने संदीप सिंह के बयान पर आरोपी ड्राइवर शिव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स