Home » क्राइम » पिहोवा में बुजुर्ग पड़ोसी के 4 लाख लेकर फरार होने का मामला पलटा, अब शिकायतकर्ता पर होगी कार्रवाई

पिहोवा में बुजुर्ग पड़ोसी के 4 लाख लेकर फरार होने का मामला पलटा, अब शिकायतकर्ता पर होगी कार्रवाई

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
पिहोवा में बुजुर्ग के पड़ोसी पर 4 लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला अब पलट गया है। पुलिस ने जांच के बाद पाया कि जिस पड़ोसी पर FIR दर्ज की गई थी, उस पर लगाए गए आरोप झूठे निकले। अब पुलिस FIR को कैंसिल करने जा रही है और शिकायतकर्ता बुजुर्ग के बेटे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

क्या था मामला

कैथल के माता गेट निवासी मंगल अपने पड़ोसी रिंकू (निवासी सीवन गेट) के साथ अंबाला अपनी बेटी से रुपए लेकर लौट रहा था। आरोप था कि लौटते समय पिहोवा बस स्टैंड पर रिंकू बैग में रखे 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। घटना के अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को मंगल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रिंकू के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

CCTV में रिंकू बैग लेकर जाता दिखा

पुलिस ने बस स्टैंड के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें रिंकू रुपए लेकर जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि मंगल का बेटा सोनू उसी दिन उसके घर से पैसे ले गया था।

4 लाख नहीं, थे ढाई लाख रुपए

पिहोवा सिटी थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ कि मंगल अपनी बेटी मंजू से 4 लाख नहीं बल्कि ढाई लाख रुपए लेकर आया था। शिकायत में झूठी राशि बताई गई थी।

बुजुर्ग के बेटे पर होगी कार्रवाई

SHO नरेश कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि बुजुर्ग का बेटा सोनू उसी दिन रिंकू के घर जाकर पैसे लेकर आ गया था। इस पर पुलिस अब रिंकू के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करेगी और झूठी शिकायत देने पर सोनू के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स