Home » लेटेस्ट न्यूज़ » पिहोवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार

पिहोवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
पिहोवा उपमंडल क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मजदूर की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान गांव तलहेड़ी निवासी जोगिंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। वह गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत था। जोगिंदर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका 12 वर्षीय बेटा अरब अब बेसहारा हो गया है। वह सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बताया गया है कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी मां घर छोड़कर चली गई थी।

काम निपटाकर लौटते समय हुआ हादसा

गांव तलहेड़ी निवासी साहब सिंह (46) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मर्तजापुर गांव के बस अड्डे गए थे। काम निपटाने के बाद वह गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ दाईं ओर सोहन सिंह और दूसरी ओर उनका मामा जोगिंदर सिंह बैठा हुआ था।

पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर

मर्तजापुर गांव के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर HR02AV-0701) ने उनके ट्रैक्टर की ट्रॉली में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के चलते जोगिंदर सिंह संतुलन बिगड़ने से सड़क पर सिर के बल गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस की सहायता से घायल जोगिंदर सिंह को सरकारी अस्पताल पिहोवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स