Home » क्राइम » पिहोवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर महिला की मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी

पिहोवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर महिला की मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 12 अक्टूबर : पिहोवा के ढांड रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे कुचलकर मौत हो गई। मृतका शिमला देवी, गुमथला गढू गांव की निवासी थीं और अपने बेटे गौरव के साथ दवा लेने के लिए पिहोवा जा रही थीं। ट्रैक्टर खुद उसका बेटा चला रहा था।

गड्ढे में पहिया गिरा, मां सड़क पर गिरी

गौरव के अनुसार, रात करीब साढ़े 7 बजे जब वे ढांड रोड पर नेशनल हाईवे-152 के पास पहुंचे, तो ट्रैक्टर का पहिया अचानक एक गड्ढे में चला गया। इससे शिमला देवी ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गईं।

सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया, मौके पर मौत

गिरने के बाद ट्रैक्टर का पहिया शिमला देवी के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर पिहोवा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज

थाना सदर पिहोवा में तैनात ASI अशोक कुमार ने बताया कि बेटे गौरव के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। शिमला देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और दवा लेने के लिए ही घर से निकली थीं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स